Saturday, 5 March 2022

भागलपुर में लीलावती ने कैसे खड़ा किया बमों का सबसे बड़ा मार्केट

 भागलपुर के काजीवलीचक में 3 मार्च 2022 की रात में 11.15 बजे भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें एक साथ 4 मकान ध्वस्त हो गए. और कुल 15 लोग मारे गए. अभी भी एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. इस बम विस्फोट के पीछे 55 साल की महिला लीलावती का हाथ है. वो अपने घर में बम बनाने का काम करती थी. उसके इस काम में उसकी दो बेटी भी शामिल थी. लीलवती के पति की मृत्यु 25 साल पहले ही हो गई थी. घर संभालने के लिए लीलावती ने कोयले का अवैध व्यापर शुरू किया. हालांकि वो उस वक़्त सिर्फ खुदरा कोयला बेचा करती थी. लेकिन इसी क्रम में उसे बारूद को मंगाने का भी काम शुरू कर दिया. पहले उसके परिवार के लोग बारूद मंगा कर पटाखा बना कर बेचने का काम करते थे, मगर 2008 में पटखा बनाते वक़्त विस्फोट हो जाने के कारण उसके रिश्तेदार का एक हाथ उस गया. जिसके वजह से उसने पटाखा बनाने का काम छोड़ कर ठेकेदारी का काम करने लगे. 

लेकिन लीलावती ने उस काम को दोबारा शुरू किया. वो उसी के लाइसेंस पर बारूद को मालदा व बंगाल के अन्य जगह  से लाती थी. यूँ तो वो पटाखा बनाने के नाम पर बारूद मंगाती थी, लेकिन मोहल्ले वालों का कहना है कि लीलावती पटाखे की आड़ में देशी बम भी बनाती थी. देशी बम बनाने और सप्लाई करने की वजह से उसके कई अपराधियों से सांठ-गाँठ हो चुकी थी.  मोहल्ले वालों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से किया तो पुलिस वालों ने लीलावती को कभी नहीं पकड़ा. लेकिन जब भी लीलावती को पता चल जाता था कि मोहल्ले के लोग पुलिस में उसकी शिकायत करते हैं तब लीलावती उस व्यक्ति को अपने अपराधी मित्रों के द्वारा किसी ना किसी तरह धमकी दे कर उसे चुप करवा देती थी. 

लीलावती ने अपनी दोनों बेटी का ब्याह करवाया, मगर बड़ी बेटी ने दो संतान होने के बाद अपने पति से तलाक ले लिया और अपनी माँ के साथ ही बच्चों समेत रहने लगी. हाल के दिनों में लीलवती की छोटी बेटी भी अपने ससुराल से आ कर मायके में ही रहने लगी थी. 

लोगों का कहना है कि लीलावती का नेटवर्क अपराध की दुनिया में बम आपूर्ति करने की वजह से काफी फ़ैल चूका था. बंगाल, झारखण्ड और उत्तरी बिहार से लोग उसके यहाँ से बम लेने आते थे. इसकी वजह से उसे काफी धन की कमाई हो रही थी. 

ऐसी आशंका है कि किसी अपराधी ने लीलावती को भीषण बम बनाने का काम दिया था, और 3 मार्च की रात वो लीलावती के घर बम लेने ही आया होगा. बम चेक करने के दौरान ही बम में विस्फोट हो गया जिससे लीलावती, उसकी दोनों बेटी, , उसके नाती नतनी, और वो ग्राहक समेत आसपास के घरों में रहने वाले 15 लोगों की मौत हो गई.ऐसी आशंका इसलिए भी जताई जा रही है क्यों कि लीलावती के घर के मलबे से ऐसे व्यक्ति के शव के टुकड़े मिले हैं जिसकी कोई [पहचान नहीं हो पाई है.

हालांकि पुलिस अभी भी मामले की उच्च स्तरीय जांच में लगी हुई है. 

बहरहालबीच शहर में बारूद का इतना बड़ा अवैध जखीरा रहना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इस काण्ड के लिए ततारपुर थाना के अध्यक्ष इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित क्र दिया गया है.


Saturday, 7 August 2021

भागलपुर के जीरो माइल स्थित ज्वेलर्स दूकान में भीषण डकैती (Robbery in Jewelers shop at Zeromile, Bhagalpur)

 




भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र , थाना - जीरो माइल , स्थित बसंत बिहार कोलोनी में यूबी ज्वेलर्स नामक आभूषण दूकान में दिनांक 7 अगस्त 2021 को देर शाम 08 बजे 8 डकैतों ने धावा बोल कर ढाई लाख रूपये के आभूषण और ढाई लाख रूपये नगद राशि व एक मोबाइल लुट कर चलते बने.  

घटना के दौरान डकैतों ने एक राउंड फायरिंग भी किया. दूकान के मालिक मुरारी कुमार को डकैतों ने पिस्टल के बट और घूंसों से मार मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना के दौरान डकैतों ने अशरफ को बंधक बना कर रख दिया था. उधर डकैती की इस घटना से दुकानदारों में काफी भय व्याप्त हो गया है. वो लोग भागलपुर की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर काफी चिंतित हैं. 

पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

Tuesday, 30 March 2021

मनाली चौक स्थित पुलिस ट्राफिक पोस्ट दयनीय हालत में.


भागलपुर के मनाली चौक के चौराहे पर अवस्थित पुलिस ट्राफिक पोस्ट काफी दयनीय हालत में है. लेकिन प्रशासन इस पर उदासीन बना हुआ है. वो भी तब जब कि यह पोस्ट नगर निगम भागलपुर कार्यालय से बिलकुल सटा हुआ है. नगर निगम भागलपुर भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों रुपयों के योजनाओं को चलाने की तैयारी में लगा है. लेकिन अपने बगल के ही इस पुलिस ट्राफिक पोस्ट की स्थिति को नहीं सुधार पा रहा है. यह देख भागलपुर के निवासी भी काफी चिंतित हैं. 

यह चौराहा काफी व्यस्ततम चौराहों में से एक है. नगर निगम इस पर ध्यान दे तो यह चौराहा पर स्थित पुलिस ट्राफिक पोस्ट के बदले किसी  महापुरुष की मूर्ति लगा कर उस महापुरुष के नाम पर इस चौक का नामाकरण भी कर सकती है. 

इस चौक को मनाली चौक तो यहाँ पर स्थित मनाली  रेस्तरां के नाम पर लोग मौखिक रूप से कहते हैं. अधिकारिक रूप से इस चौक का अब तक कोई नाम नहीं है.  

Saturday, 27 March 2021

भागलपुर-नई दिल्ली के बीच दो होली स्पेशल ट्रेन 2021 (Holi Special Train Between Bhagalpur-New Delhi 2021)




होली पर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल ने भागलपुर और नई दिल्ली के बीच दो होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. एक ट्रेन संख्या 02483 (भागलपुर-नई दिल्ली)/02484 (नई दिल्ली भागलपुर) होली स्पेशल ट्रेन हैं.  ट्रेन संख्या 02484 (नई दिल्ली भागलपुर) होली स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दिनांक 26.03.2021, 27.03.2021 और  28.03.2021 से 23.55 बजे खुलेगी. और कानपूर, प्रयागराज मुगलसराय, सासाराम, गया, नवादा किउल, जमालपुर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात के 21.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से नई दिल्ली जाने के क्रम में यही ट्रेन 02383 बन कर भागलपुर से दिनांक 28.03.2021, 29.03.2021 और 30.03.2021 को 01.00 बजे खुलेगी और जमालपुर, किउल, नवादा, गया, सासाराम, मुगलसराय, प्रयागराज, कानपूर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 23.10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी. 
दूसरी ट्रेन  02349 भागलपुर - नई दिल्ली सुपरफास्ट होली स्पेशल/02350 नई दिल्ली- भागलपुर सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन की परिचालन की घोषणा की है. यह ट्रेन भागलपुर से खुल कर  किउल, गया, नवादा, सासाराम, मुगलसराय, प्रयागराज, कानपूर सेन्ट्रल स्टेशनों  पर रुकते हुए नई दिल्ली को जाएगी. ट्रेन संख्या 02349 भागलपुर - नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन भागलपुर से  5 व 12 अप्रैल 2021 को  व 02350 नई दिल्ली-भागलपुर होली स्पेशल 6 एवं 13 अप्रैल को चलेंगी. 02350 नई दिल्ली-भागलपुर होली स्पेशल  इस गाडी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड - 19 के मानकों का पालन करना होगा. इस ट्रेन की टिकट ऑनलाइन भी बुक की जा सकती है. 

इन दोनों ट्रेनों की सभी जानकारी IRCTC के वेबसाइट पर उपलब्द्ध है. 

Thursday, 25 March 2021

TMBU भागलपुर में PG कोर्स (2020-2022 सत्र) के लिए ऑनलाइन नामांकन (Online Apply For PG Course 2020-2022 In TMBU)



तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी में सत्र 2020-2022 में पारास्नातक (Post Graduate) में नामांकन के लिए 6 अप्रैल 2021 से ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे. बुधवार को DSW प्रो० राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में नामांकन कमिटी की बैठक हुई. उसी बैठक में यह निर्णय लिया गया. कमिटी से सर्वसम्मिति से निर्णय लिया कि एस एम कॉलेज में पिछले तीन चार वर्षों से बंद पड़े हुए पीजी संस्कृत विभाग को शुरू किया जायेगा. विभाग के दस सीटों पर नामांकन के लिए कमिटी ने अपनी मंजूरी दे दी है. एस एम कॉलेज में संस्कृत विभाग में शिक्षक नहीं थे. पीजी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 300 रूपये का शुल्क लिया जायेगा. बैठक में डीन प्रो० इंद्र कुमार सिंह, डॉ. के एम सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार सिंह व युएमआईएस के प्रतिनिधि अमित कुमार व अन्य गणमान्य मौजूद थे. 

ऑनलाइन आवेदन आदि की समस्त जानकारी तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर दी जायेगी. 

 

Wednesday, 24 March 2021

भागलपुर में अब बोरिंग करने पर नगर निगम ने लगाईं रोक (Bhagalpur Nagar Nigam)


 भागलपुर के शहरी क्षेत्र में समर्सेबल बोरिंग के लिए नगर निगम ने अब अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है. नगर निगम ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र देना बंद कर दिया है. नगर निगम ने ये फैसला शहरी क्षेत्र में गिरते हुए भूजलस्तर को देखते हुए किया है. अब शहर के निवासी नए बोरिंग नहीं करवा सकते हैं. उप नगर आयुक्त सत्येन्द्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में समर्सेबल बोरिंग के लिए अनुमति नगर निगम से नहीं मिलेगी. 

हालांकि नगर निगम की जलापूर्ति की व्यवस्था भी उतनी सुदृढ़ नहीं है. नगर निगम के इस फैसले से भागलपुर शहर के लोगों को परेशानी हो सकती है. 

भागलपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी द्वार को जल्द खोलने का निर्देश (South Gate Of Bhagalpur Railway Station)


मालदा रेल डिविजन के डीआरएम यतेन्द्र कुमार ने 24 मार्च 2021 को  भागलपुर स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरिक्षण किया. उन्होंने प्लेटफ़ॉर्म संख्या 6 के नए प्रवेश द्वार का भी निरिक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि प्लेटफ़ॉर्म संख्या 6 के खाली पड़े भूमि का उपयोग पार्क बनाने में किया जाय. इससे स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश द्वार की खूबसूरती में वृद्धि होगी. उन्होंने प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया. डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया में फुटओवर ब्रिज के पास लग रहे एक्सीलेटर का भी निरिक्षण किया. भागलपुर रेलवे जंक्शन के दक्षिणी भाग से यात्रियों के आवागमन जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. इससे गुडहट्टा चौक की तरफ से आने वाले यात्रियों को लोहिया पुल पार नहीं करना पड़ेगा और वो दक्षिणी प्रवेश द्वार से ही रेलवे जंक्शन में प्रवेश कर लेंगे. दक्षिणी प्रवेशद्वार के पास ही टिकट काउंटर का भी निर्माण किया गया है. रेलवे के इस प्रयास से भागलपुर रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वार पर भीड़ में काफी कमी आएगी. 

NTPC कहलगांव में महिला से 2 लाख रुपये छीन कर बदमाश भागे

 


NTPC कहलगांव थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर भदेर गेट पर दिन के 12.15 बजे एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने एक महिला का बैग झपट कर फरार हो गए। बैग में 2 लाख रुपये थे, जिसे महिला ने कुछ ही देर पहले बैंक से निकाले थे। उचक्के बैग झपट कर थाने के सामने से होते हुए सिद्धार्थ द्वार की तरफ भाग गए।

पीरपैंती के इशीपुर बाराहाट निवासी महिला अपने पति व बेटी के साथ पैसे निकालने के लिए कहलगांव आई हुई थी। बैंक से पैसे निकालने के बाद वो आँख दिखाने एक अस्पताल में गई। वो जब अस्पताल से बाहर निकली तभी एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने महिला का पर्स झपट कर भाग गए। महिला के पति ने उन उचक्कों का पीछा किया मगर वो उचक्के पलक झपकते फरार हो गए। पीड़ित दम्पत्ति ने कहलगांव थाने में इस कांड की सूचना दी। पुलिस ने इस कांड की जांच करने का पूरा आश्वासन दिया है। 

तिलकामांझी में खुला सैमसंग मोबाइल का नया स्टोर (Samsung Mobile Store In Bhagalpur)


भागलपुर के तिलकामांझी चौक स्थित हटिया रोड में सैमसंग मोबाइल फोन का नया स्टोर खुला दिनांक 24 मार्च 2021 को खुला है। इस दुकान में दुकानदार रजनीश सिंह ने बताया कि इस दुकान से सैमसंग के सभी लेटेस्ट मोबाइल यहां उपलबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यहां सैमसंग मोबाइल के साथ मोबाइल के अन्य उपकरण जैसे ब्लूटूथ, ईयरफोन, मोबाइल बैटरी, मोबाइल कवर आदि भी उचित कीमत पर मिलेगी।

शो रूम के प्रबंधक रजनीश सिंह ने ये भी बताया कि यहां मोबाइल खरीदने के लिए बजाज फिनांस द्वारा लोन की भी सुविधा है। 

होली के अवसर पर सैमसंग के कई मोबाइल फोन पर 48% तक डिस्काउंट का ऑफर भी चल रहा है। 

भागलपुर में शादी शुदा महिला गहने व रूपये लेकर ससुराल से फरार (Sultanganj Police Station Bhagalpur)


 घर से पत्नी ने रूपये और गहने चुरा कर फरार होने की घटना सामने आई है. यह घटना भागलपुर के सुल्तानगंज  थाना के अंतर्गत लखनपुर गाँव की है. लखनपुर गाँव के निवासी रवि कुमार ने सुल्तानगंज थाना में शिकायक दर्ज की है कि उनकी पत्नी अपने बच्चे को घर में छोड़ कर घर से 40 हजार रूपये नगद और ढाई लाख रूपये के गहने ले कर बिना किसी को बताये फरार हो गई है. उसके बच्चे अपनी माँ के बिना रो रहे हैं. सुल्तानगंज पुलिस से रवि कुमार के आवेदन को स्वीकार करते हुए फरार महिला की खोज जल्द ही करने का आश्वासन दिया है. 

भागलपुर जिले में बम विस्फोट में तीन बच्चियां घायल


भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर बलुआबाड़ी में 23 मार्च  की देर शाम एक बम विस्फोट हुआ जिसमे तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. बताया जाता है कि वो तीनों बच्चियां खेलते हुए एक अर्धनिर्मित घर की चहारदीवारी के अन्दर चली गईं. वहां पर ही बम रखा हुआ था. वो बच्चियां बम को कोई खिलौना समझ कर हाथ में उठा कर खेलने लगी. जिससे बम फट गया. और तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. बच्चियों के हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्से घायल हुए हैं. 

घायल बच्चियों की सूचि इस प्रकार हैं -

(1) जोया (6 वर्ष) ,पुत्री - मो० इमरान 

(2) नबीला (8 वर्ष) , पुत्री - मो० शकील 

(3) मारिया (3 वर्ष) , पुत्री - मो० शकील 

बताया जाता है कि जोया अपने मौसा मो० शकील के घर आई हुई थी. जोया और मो० शकील की दोनों बेटियां बगल में मो० नासिर के  अर्धनिर्मित मकान के चहारदीवारी के अंदर पुआल के ढेर पर खेल रही थी. वहीँ पर बम छिपा कर रखा हुआ था.  वहीँ पर वो बच्चियां बम के सम्पर्क में आ गई, जिससे बम विस्फोट कर गया. उन बच्चियों को तत्काल उनके परिजन इलाज के लिए JLNMCH, मायागंज, भागलपुर ले गए. यहाँ उन तीनों का इलाज चल रहा है. 

उधर घटना की सुचना पा कर जगदीशपुर थाना के थानेदार अ०नि० महेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामले की छानबीन की. पुलिस ने बताया कि बम रखने वाले की शीघ्र ही पहचान की जाएगी. 

Tuesday, 23 March 2021

सेंट टेरेसा जूनियर सेक्शन भागलपुर 5 अप्रैल 2021 तक बंद रहेगा (Saint Teresa Junior Section School Bhagalpur)


 कोरोना संक्रमण के देखते हुए भागलपुर के कोर्ट कैंपस स्थित  सेंत टेरेसा जूनियर सेक्शन स्कुल को पांच अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए स्कुल प्रबंधन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्कुल के किसी छात्र में संक्रमण के प्रमाण नहीं मिले हैं. इस बाबत पिछले मंगलवार को सिविल सर्जन ने स्कुल परिसर का निरिक्षण किया था. इसके बाद अभिभावकों की राय मशविरा किया गया. सबकी सहमती से विद्यालय को पांच अप्रैल 2021 तक बंद कर दिया गया. इस दौरान होली, इस्टर व अन्य अवकाश  भी हैं. इसी स्कुल में दूसरी कक्षा की 9 वर्षीय  एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी. 

भागलपुर से पटना AC बस (Bhagalpur To Patna AC Bus)

 


पथ परिवहन निगम भागलपुर पटना के लिए 31 मार्च 2021 से अब वातानिकुलित बस की सेवा शुरू करेगी. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. 30 मार्च 2021 को बस पटना से भागलपुर आएगी. भागलपुर से पटना एसी बस का किराया 370 रूपये होगा. 40 सीट वाली बस में यात्रियों की सुविधा का हर ख्याल रखा जायेगा. यह बस भागलपुर से रात 8 बजे पथ परिवहन निगम परिसर से पटना के लिए खुलेगी. 

पटना से भागलपुर आने के लिए यही बस पटना से सुबह 9 बजे खुलेगी. 

भागलपुर से पटना जाने के क्रम में यह बस सुल्तानगंज,  तारापुर, खडगपुर, मुंगेर, लखीसराय, मोकामा व बख्तियारपुर से हो कर चलेगी. 

भागलपुर से पटना जाने के लिए पहले से भी सरकारी बसें चल रही है जो वातानुकूलित नहीं है. इन बसों से भागलपुर से पटना जाने का किराया 335 रुपया है.


सजौर थाना के पुलिसकर्मियों पर पथराव


सजौर थाना (Sajaur Police Station, Bhagalpur) क्षेत्र के दरियापुर स्थित जमीन गांव में  22 मार्च 2021 को दोपहर में एक कांड की जांच करने पहुंची सजौर थाने की पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में  एक ए एस आई  श्यामसुंदर सिंह और तीन पुलिस जवान योगेंद्र प्रसाद सिंह, विजयशंकर तिवारी और  जैनेन्द्र प्रसाद सिंह घायल हो गए। मामले की शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला गीता देवी भी इस पथराव में घायल हो गई।

सभी घायलों का उपचार शाहकुंड प्राथमिक अस्पताल (Shahkund Government Hospital) में करवाया गया। 

इस पथराव के मामले में  सजौर और मधुसूदन थाने के चौकीदार समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें चौकीदार उमेश पासवान, दरियापुर के पंचायत समिति सदस्य कौशल्या देवी, उनके बेटे सुनील विवेक और उनकी बहू कुसुम देवी, मधुसूदन थाना के चौकीदार  संजय पासवान और उनकी पत्नी अनिता देवी शामिल हैं। 



कर्जधारक किसानों को बैंक ने दिया राहत.

 


भागलपुर व बांका जिले के किसान जो कर्ज लेने के बाद चुका नहीं पा रहे हैं, उनके लिए सुनहरा मौक़ा है.The Bhagalpur Central Co-Operative Bank Limited ने सभी डिफाल्टर पैक्सों, कृषि व गैर कृषि रिन्धार्कों के हित में एकमुश्त समझौता योजना (OTS) लाइ है. प्रबंध निदेशक ने डिफाल्टरों को सूचित किया है कि वह 31 मार्च 2021 तक कम से कम 25% की राशि सम्बंधित शाखाओं में जमा करें. इसके बाद 30 जून तक तीन किस्तों में बकाया ऋण व ब्याज की राशि जमा कर OTS का लाभ उठाया जा सकता है. इस सम्बन्ध में उन्होंने सभी सहायक प्रबंधक व शाखा प्रभारी समेत पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों को आदेश दिया है कि वह अपने स्तर से सभी ऋणधारकों को भी सूचित कर दें. 

भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान चिट पकडाया.


भागलपुर में  बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा (Bihar Police Constable Recruitment Examination) का आयोजन 21 मार्च 2021 को  30 केन्द्रों पर आयोजित किया गया. टीएनबी कॉलेज (TNB Collage, Bhagalpur) में के केंद्र पर आधा दर्जन परीक्षार्थी को नकल करने के आरोप में परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया. जिला प्रशासन के अधिकारी के अनुसार जिला के सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त कराया हिया. किसी केन्द्रस से गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली. सभी केन्द्रों पर परीक्षा दो पालियों में करवाई गई. कुल 26,156 परीक्षार्थियों के लिए सेंटर बनाया गया था. दोनों पालियों में 24,392 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.परीक्षा के दौरान ही सोशल मिडिया पर सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न के आउट होने की भी खबर वायरल हुई. 

Saturday, 28 March 2020

सरकारी घोषणा के अनुरूप नहीं मिल रहा है मुफ्त राशन


केंद्र सरकार ने गरीबों को 5 किलो अनाज देने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. जब लोग PDSदुकानदार के पास जा रहे हैं तो दुकानदारों का साफ़ कहना है कि अब तक उन्हें ऐसी कोई आदेश नहीं मिला है.

कोरोना के कारण पुरे देश में लॉकडाउन है. ऐसे में गरीब-गुरबों के पास ना तो खाने के लिए अनाज है ना ही अनाज खरीदने के लिए पैसे.
इस स्थिति को देखते हुये लोगों ने मांग की है कि सरकार के आदेश का पालन जल्द से जल्द करवाया जाय.

Friday, 13 March 2020

कोरोना के कारण भागलपुर में 31 मार्च तक आंशिक बंदी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भागलपुर प्रशासन द्वारा भागलपुर के सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, पार्क को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

साथ ही जिले में तमाम सरकारी समारोह, जुलुस, धरना, मेले आदि पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया है.
भीड़ से बचें व अपने को कोरोना के वायरस से सुरक्षित रखें.
कोर्ट, बैंक, रेलवे, बसें, निजी दूकान, सरकारी दूकान, अस्पताल व सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे.

Wednesday, 26 February 2020

सृजन घोटाले में सरकार का बड़ा कदम

भागलपुर की चर्चित सृजन घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब 3 बैंकों को आदेश दिया है कि स्वास्थ्य और कल्याण विभाग के खातों से गबन किये गए 200 करोड़ रूपये 30 दिन के अन्दरविभाग को वापस किये जायें.
बैंक ऑफ़ बड़ौदा, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया को आदेश दिया है कि 30 दिनों के अंदर तीनों बैंक संबंधित विभागों को 222 करोड़ रुपए लौटाएं और इससे संबंधित दस्तावेज 24 मार्च को सुनवाई के दौरान जमा करें। इसमें कल्याण विभाग के बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफ़ इंडियन बैंक के खाते से हेराफेरी की गई 221 करोड़ की राशि को वापस करने के लिए कहा गया है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा को स्वास्थ्य विभाग को 44 लाख 83 हजार रुपए वापस करने को कहा गया है। अगर तय समय के अंदर राशि वापस नहीं की गई तो फिर वारंट जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

Monday, 20 January 2020

भागलपुर में बिहार का पहला शू लॉन्ड्री खुला




अब स्मार्ट सिटी भागलपुर में खुल गया है आधुनिकतम मशीन के द्वारा से पुराने से पुराने लेदर के जूते , स्पोर्ट्स जूते, लेदर के जैकेट, लेदर के बैग को धोने व मरम्मत करने की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से युक्त शू लॉन्ड्री. 
आपको जान कर बेहद ख़ुशी होगी कि इंडियन शू लॉन्ड्री बिहार की पहली ऐसी  शू लॉन्ड्री है जहाँ आधुनिक मशीन के द्वारा लेदर के जूते , लेदर के बैग, स्पोर्ट्स शू आदि की धुलाई भी होती है और हर समस्या के लिए उसकी मरम्मत भी होती है. 
तो आप भी अपने पुराने स्पोर्ट्स शू, या वुडलैंड के जूते को नए जैसे चमकाना चाहते हैं तो आपको एक बार यहाँ की सेवा अवश्य लेनी चाहिए.
 
इंडियन शू लॉन्ड्री के बारे में और उसके सेवाओं के बारे में जानने के लिए यहाँ  क्लिक करें. 

Popular Posts