तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी में सत्र 2020-2022 में पारास्नातक (Post Graduate) में नामांकन के लिए 6 अप्रैल 2021 से ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे. बुधवार को DSW प्रो० राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में नामांकन कमिटी की बैठक हुई. उसी बैठक में यह निर्णय लिया गया. कमिटी से सर्वसम्मिति से निर्णय लिया कि एस एम कॉलेज में पिछले तीन चार वर्षों से बंद पड़े हुए पीजी संस्कृत विभाग को शुरू किया जायेगा. विभाग के दस सीटों पर नामांकन के लिए कमिटी ने अपनी मंजूरी दे दी है. एस एम कॉलेज में संस्कृत विभाग में शिक्षक नहीं थे. पीजी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 300 रूपये का शुल्क लिया जायेगा. बैठक में डीन प्रो० इंद्र कुमार सिंह, डॉ. के एम सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार सिंह व युएमआईएस के प्रतिनिधि अमित कुमार व अन्य गणमान्य मौजूद थे.
ऑनलाइन आवेदन आदि की समस्त जानकारी तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर दी जायेगी.

No comments:
Post a Comment