Sunday, 25 September 2016

उर्दू बाजार में छात्रों तक को देना पड़ता है रंगदारी टैक्स


भागलपुर में अपराधियों का बढ़ता मनोबल का सबूत है कि उर्दू बाजार के लॉज में रहने वाले छात्रों तक से अपराधी रंगदारी टैक्स वसूलते हैं, किन्तु पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है।

Mount Asisi School, Bhagalpur के बगल की दूकान में डकैती


भागलपुर शहर के बीचोंबीच बीती शाम 8 बजे माउंट एसीसी स्कूल के बगल स्थित एक मिठाई दूकान ने अपराधियों ने हथियारों के बल पर बड़े ही आराम से डकैती डाला और चलते बने।

वार्ड पार्षद संध्या गुप्ता से 25000 रूपये रंगदारी की मांग


भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 41 की पार्षद संध्या गुप्ता से अपराधियों ने ना सिर्फ बदसलूकी किया बल्कि रंगदारी टैक्स के रूप में 25,000 रूपये की भी मांग किया।

नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से भागलपुर में महामारी फैलने का खतरा


भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से शहर में चारों तरफ कूड़े के ढेर लग चुके हैं। बारिश होने की वजह से कूड़े सड़ने लगे हैं। भागलपुर में महामारी फैलने का अंदेशा है।

भागलपुर से बाबाधाम देवघर के लिए दो ट्रेन जल्द ही चलेंगी


रेल विभाग ने कहा है कि भागलपुर से देवघर के लिए जल्द ही दो ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा।

भागलपुर में बड़े स्कूली बसों के परिचालन पर प्रतिबन्ध


भागलपुर की यातायात समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़े स्कूली बसों के परिचालन पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला लिया है। 41 सीटों से अधिक बड़े बस को स्कुल बस की मान्यता से बाहर किया जाएगा।

भागलपुर में गन्दगी का अम्बार


भागलपुर शहर में गन्दगी की समस्या काफी विकराल हो गयी है। यदि सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो डेंगू, चिकनगुनिया जैसी गम्भीर महामारी फ़ैल सकती है। 

भागलपुर में BSNL की 4G Service मार्च 2017 में शुरू


भागलपुर में मार्च 2017 के बाद BSNL की 4G इंटरनेट सेवा शुरू हो जायेगी।

भागलपुर - दुमका रेल सेवा 28 सितम्बर से शुरू होगी


भागलपुरवासियों के लिए खुशखबरी है। 28 सितम्बर 2016 से भागलपुर से दुमका तक ट्रेन सेवा शुरू हो जायेगी।

किलाघाट जमुनिया नदी किनारे जमीन कब्जे को लेकर मारपीट


तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किलाघाट जमुनिया नदी किनारे जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

विकास मित्र कन्हैया कुमार दास की हत्या


नवगछिया थाना क्षेत्र के नगहर गांव में विकास मित्र कन्हैया कुमार दास की निर्मम हत्या कर दी गई।

सैंडिस कंपाउंड में युवक युवती अश्लील हरकत करते पकड़ाए।


भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में कई जोड़े युवक युवती अश्लील हरकत करते रंगे हाथ पकड़ाए। पुलिस ने ली जम कर क्लास।

कहलगांव में ट्रक के धक्के से छात्र घायल


कहलगांव थाना क्षेत्र में ट्रक के धक्के से एक स्कूली छात्र बुरी तरह घायल हो गया।

कबड्डी प्रतियोगिता में बिहपुर की टीम विजयी



नवगछिया के श्रीपुर में आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहपुर की टीम विजयी घोषित हुई। 

अकबरनगर में बाढ़ पीड़ितों ने थाना घेरा



अकबरनगर में बाढ़ पीड़ितों ने कई प्रकार की अनियमितता को लेकर थाना का घेराव किया।

शाहकुंड में अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदार और प्रशासन में तनाव

शाहकुंड में अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों और स्थानीय प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति है। दुकानदारों में स्थानीय प्रशासन की सख्ती को ले कर अत्यंत आक्रोश है।

Thursday, 1 September 2016

बाढ़ पीड़ितों का हाल पूछा सांसद बुलो मण्डल ने।



भागलपुर के सांसद बुलो मण्डल 31 अगस्त 2016 को भागलपुर हवाई अड्डा पर बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात कर के उनका हाल चाल पूछा। पदाधिकारियों को कई जगह व्यवस्था ठीक करने का निर्देश भी दिया। 

Popular Posts