होली पर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल ने भागलपुर और नई दिल्ली के बीच दो होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. एक ट्रेन संख्या 02483 (भागलपुर-नई दिल्ली)/02484 (नई दिल्ली भागलपुर) होली स्पेशल ट्रेन हैं. ट्रेन संख्या 02484 (नई दिल्ली भागलपुर) होली स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दिनांक 26.03.2021, 27.03.2021 और 28.03.2021 से 23.55 बजे खुलेगी. और कानपूर, प्रयागराज मुगलसराय, सासाराम, गया, नवादा किउल, जमालपुर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात के 21.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से नई दिल्ली जाने के क्रम में यही ट्रेन 02383 बन कर भागलपुर से दिनांक 28.03.2021, 29.03.2021 और 30.03.2021 को 01.00 बजे खुलेगी और जमालपुर, किउल, नवादा, गया, सासाराम, मुगलसराय, प्रयागराज, कानपूर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 23.10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी.
दूसरी ट्रेन 02349 भागलपुर - नई दिल्ली सुपरफास्ट होली स्पेशल/02350 नई दिल्ली- भागलपुर सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन की परिचालन की घोषणा की है. यह ट्रेन भागलपुर से खुल कर किउल, गया, नवादा, सासाराम, मुगलसराय, प्रयागराज, कानपूर सेन्ट्रल स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली को जाएगी. ट्रेन संख्या 02349 भागलपुर - नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन भागलपुर से 5 व 12 अप्रैल 2021 को व 02350 नई दिल्ली-भागलपुर होली स्पेशल 6 एवं 13 अप्रैल को चलेंगी. 02350 नई दिल्ली-भागलपुर होली स्पेशल इस गाडी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड - 19 के मानकों का पालन करना होगा. इस ट्रेन की टिकट ऑनलाइन भी बुक की जा सकती है.
इन दोनों ट्रेनों की सभी जानकारी IRCTC के वेबसाइट पर उपलब्द्ध है.

No comments:
Post a Comment