Search This Blog
Saturday, 28 March 2015
Wednesday, 25 March 2015
सैकड़ों छात्रों की सरकारी राशि हुई व्यर्थ
मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर छात्र छात्राओं को बिहार सरकार की तरफ से दस - दस हजार रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरुप दी जाती है, किन्तु यह राशि नगद नहीं दे कर बैंक खाते में देय चेक के माध्यम से दी जा रही है. भागलपुर में सैकड़ों ऐसे बच्चे - बच्चियां हैं जो मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर चुके हैं लेकिन उनके नाम से बैंक में खाता नहीं है.
ऐसे बच्चे बच्चियों को दस हजार रूपये का चेक तो मिल गया है किन्तु यह चेक उनके लिए सिर्फ एक कागज़ का टुकडा बन कर रह गया है. क्यों कि यह चेक सिर्फ बैंक खाते में ही भुगतान होना है, जो कि उनके पास है ही नहीं.
ऎसी स्थिति में सैकड़ो बच्चों के मुख पर मायूसी की लहर देखी जा रही है. जिला शिक्षा कार्यालय से भी उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है. ऐसे बच्चों की मांग है कि उन्हें चेक नहीं दे कर नगद राशी देने का प्रबंध किया जाता तो वो सरकारी राशी का उपयोग अपने आगे की पढ़ाई में कर सकते थे.
Subscribe to:
Posts (Atom)
Popular Posts
-
भागलपुर में अपराधियों का बढ़ता मनोबल का सबूत है कि उर्दू बाजार के लॉज में रहने वाले छात्रों तक से अपराधी रंगदारी टैक्स वसूलते हैं, किन्तु पुल...
-
भागलपुर के मशहूर चिकित्सक डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 'जीवन जागृति' नामक सामाजिक संगठन ने भागलपुर के बाढ़ पीड़ित इलाकों में मेडिक...
-
If you want travel from Bhagalpur to Banglore by direct train then you can get train no. 12254 ANGA Express. By this train you can get dir...



