Saturday, 9 May 2015

तेज आंधी में कचहरी में पेड़ गिरा

आज दिनांक 10 मई को सुबह 7 बजे के आसपास भागलपुर और आसपास के इलाके में तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हुई. आधे घंटे तक चली तेज हवा ने कई पुराने पेड़ को गिरा दिया.कचहरी परिसर स्थित अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय के पास वर्षो पुराना पेड़ इस आंधी में धराशाई हो गया. इस पेड़ के नीचे एक गुमटी भी दब कर टूट गयी. किसी के जान की क्षति होने की कोई सुचना नहीं है.

तेज आंधी में गिरा पेड़.
पेड़ से नीचे दब कर क्षतिग्रस्त दूकान

भागलपुर से आज एबीपी न्यूज द्वारा देश का मूड नामक कार्यक्रम का प्रसारण हुआ.

भागलपुर से आज एबीपी न्यूज द्वारा देश का मूड नामक कार्यक्रम का प्रसारण हुआ. जिसे आप भी देख सकते हैं.

Saturday, 28 March 2015

भागलपुर में रामनवमी श्रद्धापूर्वक धूम-धाम से मनाया गया.

आज 28 मार्च को भागलपुर में रामनवमी पर्व बड़े ही उत्साह एवं धूम धाम से मनाया गया. कई मंदिरों में लोगों पूजा-अर्चना किया एवं भगवान राम कथा का भी आनंद उठाया.




Wednesday, 25 March 2015

सैकड़ों छात्रों की सरकारी राशि हुई व्यर्थ

मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर छात्र छात्राओं को बिहार सरकार की तरफ से दस - दस हजार रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरुप दी जाती है, किन्तु यह राशि नगद नहीं दे कर बैंक खाते में देय चेक के माध्यम से दी जा रही है. भागलपुर में सैकड़ों ऐसे बच्चे - बच्चियां हैं जो मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर चुके हैं लेकिन उनके नाम से बैंक में खाता नहीं है.
ऐसे बच्चे बच्चियों को दस हजार रूपये का चेक तो मिल गया है किन्तु यह चेक उनके लिए सिर्फ एक कागज़ का टुकडा बन कर रह गया है. क्यों कि यह चेक सिर्फ बैंक खाते में ही भुगतान होना है, जो कि उनके पास है ही नहीं.
ऎसी स्थिति में  सैकड़ो बच्चों के मुख पर मायूसी की लहर देखी जा रही है. जिला शिक्षा कार्यालय से भी उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है. ऐसे बच्चों की मांग है कि उन्हें चेक नहीं दे कर नगद राशी देने का प्रबंध किया जाता तो वो सरकारी राशी का उपयोग अपने आगे की पढ़ाई में कर सकते थे. 

Popular Posts