भागलपुर के मनाली चौक के चौराहे पर अवस्थित पुलिस ट्राफिक पोस्ट काफी दयनीय हालत में है. लेकिन प्रशासन इस पर उदासीन बना हुआ है. वो भी तब जब कि यह पोस्ट नगर निगम भागलपुर कार्यालय से बिलकुल सटा हुआ है. नगर निगम भागलपुर भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों रुपयों के योजनाओं को चलाने की तैयारी में लगा है. लेकिन अपने बगल के ही इस पुलिस ट्राफिक पोस्ट की स्थिति को नहीं सुधार पा रहा है. यह देख भागलपुर के निवासी भी काफी चिंतित हैं.
यह चौराहा काफी व्यस्ततम चौराहों में से एक है. नगर निगम इस पर ध्यान दे तो यह चौराहा पर स्थित पुलिस ट्राफिक पोस्ट के बदले किसी महापुरुष की मूर्ति लगा कर उस महापुरुष के नाम पर इस चौक का नामाकरण भी कर सकती है.
इस चौक को मनाली चौक तो यहाँ पर स्थित मनाली रेस्तरां के नाम पर लोग मौखिक रूप से कहते हैं. अधिकारिक रूप से इस चौक का अब तक कोई नाम नहीं है.













