भागलपुर की चर्चित सृजन घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब 3 बैंकों को आदेश दिया है कि स्वास्थ्य और कल्याण विभाग के खातों से गबन किये गए 200 करोड़ रूपये 30 दिन के अन्दरविभाग को वापस किये जायें.
बैंक ऑफ़ बड़ौदा, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया को आदेश दिया है कि 30 दिनों के अंदर तीनों बैंक संबंधित विभागों को 222 करोड़ रुपए लौटाएं और इससे संबंधित दस्तावेज 24 मार्च को सुनवाई के दौरान जमा करें। इसमें कल्याण विभाग के बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफ़ इंडियन बैंक के खाते से हेराफेरी की गई 221 करोड़ की राशि को वापस करने के लिए कहा गया है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा को स्वास्थ्य विभाग को 44 लाख 83 हजार रुपए वापस करने को कहा गया है। अगर तय समय के अंदर राशि वापस नहीं की गई तो फिर वारंट जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।