दिनांक 12 जनवरी 2020 को बिहार में बिहार पुलिस के सिपाही पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया. भागलपुर में भी इस परीक्षा के लिए कई जगह केंद्र बनाये गए. भागलपुर में लगभग एक लाख परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया. सभी परीक्षार्थी बाहरी जिले से आये थे. हजारों परीक्षार्थियों को रात में रुकने के लिए जगह नहीं मिलने की वजह से सड़कों पर ही ठंडी रात में किसी तरह गुजारा किया.
जब परीक्षा खत्म हुई तो भागलपुर के रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में परीक्षार्थी उमड़ पड़े, और ट्रेनों पर लटक कर यात्रा करने को बाध्य हुए.
भागलपुर के समाजसेवी सौरभ कुमार सिंह ने सरकार को सलाह दिया कि जब किसी परीक्षा में लाखों की संख्या में परीक्षार्थी भाग ले रहे हों तो उनके लिए गृह जिला में ही परीक्षा आयोजन किया जाय. ताकि ना तो परीक्षार्थियों को परेशानी हो ना ही रेल यात्रा बाधित हो.



No comments:
Post a Comment