Sunday, 17 March 2019

भागलपुर लोक सभा सीट से NDA की तरफ से जदयू लड़ेगी.


17 मार्च 2019 कोलोकसभा चुनाव के लिए बिहार के सीटों का बँटवारा तय हो गया. इसके तहत जदयू 17 सीटों पर , भाजपा 17 सीटों पर एवं लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
इसके तहत भागलपुर की सीट जदयू के खातेमें चली गयी है. जबकि  इस सीट से भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन 2 बार चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि पिछले चुनाव (वर्ष 2014 ) में वो राजद के उम्मीदवार शैलेश कुमार से करीब 9,500 मतों से हार गए थे. इसके बावजूद श्री हुसैन व उनके समर्थकों को काफी उम्मीद थी कि इस बार शाहनवाज हुसैन यहाँ से जीत जायेंगे, किन्तु भाजपा ने उन्हें चुनाव के लिए टिकट ही नहीं दिया.
भाजपा के इस अप्रत्याशित कदम से भाजपा के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं में रोष भी देखा जा रहा है. कई प्रखंडो के भाजपा नेताओं ने अपने पद से इस्तीफे की भी धमकी दी है.
इधर जदयू के खेमे में काफी ख़ुशी देखी जा रही है. हालांकि भागलपुर से कभी भी जदयू ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. इसलिए भागलपुर में जदयू का कोई ख़ास जनाधार भी नहीं है, ना ही कोई नेता फिलहाल दिख रहा है जो भागलपुर से जदयू को जीत दिलवा सके.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts