Saturday, 28 March 2020

सरकारी घोषणा के अनुरूप नहीं मिल रहा है मुफ्त राशन


केंद्र सरकार ने गरीबों को 5 किलो अनाज देने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. जब लोग PDSदुकानदार के पास जा रहे हैं तो दुकानदारों का साफ़ कहना है कि अब तक उन्हें ऐसी कोई आदेश नहीं मिला है.

कोरोना के कारण पुरे देश में लॉकडाउन है. ऐसे में गरीब-गुरबों के पास ना तो खाने के लिए अनाज है ना ही अनाज खरीदने के लिए पैसे.
इस स्थिति को देखते हुये लोगों ने मांग की है कि सरकार के आदेश का पालन जल्द से जल्द करवाया जाय.

Friday, 13 March 2020

कोरोना के कारण भागलपुर में 31 मार्च तक आंशिक बंदी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भागलपुर प्रशासन द्वारा भागलपुर के सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, पार्क को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

साथ ही जिले में तमाम सरकारी समारोह, जुलुस, धरना, मेले आदि पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया है.
भीड़ से बचें व अपने को कोरोना के वायरस से सुरक्षित रखें.
कोर्ट, बैंक, रेलवे, बसें, निजी दूकान, सरकारी दूकान, अस्पताल व सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे.

Wednesday, 26 February 2020

सृजन घोटाले में सरकार का बड़ा कदम

भागलपुर की चर्चित सृजन घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब 3 बैंकों को आदेश दिया है कि स्वास्थ्य और कल्याण विभाग के खातों से गबन किये गए 200 करोड़ रूपये 30 दिन के अन्दरविभाग को वापस किये जायें.
बैंक ऑफ़ बड़ौदा, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया को आदेश दिया है कि 30 दिनों के अंदर तीनों बैंक संबंधित विभागों को 222 करोड़ रुपए लौटाएं और इससे संबंधित दस्तावेज 24 मार्च को सुनवाई के दौरान जमा करें। इसमें कल्याण विभाग के बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफ़ इंडियन बैंक के खाते से हेराफेरी की गई 221 करोड़ की राशि को वापस करने के लिए कहा गया है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा को स्वास्थ्य विभाग को 44 लाख 83 हजार रुपए वापस करने को कहा गया है। अगर तय समय के अंदर राशि वापस नहीं की गई तो फिर वारंट जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

Monday, 20 January 2020

भागलपुर में बिहार का पहला शू लॉन्ड्री खुला




अब स्मार्ट सिटी भागलपुर में खुल गया है आधुनिकतम मशीन के द्वारा से पुराने से पुराने लेदर के जूते , स्पोर्ट्स जूते, लेदर के जैकेट, लेदर के बैग को धोने व मरम्मत करने की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से युक्त शू लॉन्ड्री. 
आपको जान कर बेहद ख़ुशी होगी कि इंडियन शू लॉन्ड्री बिहार की पहली ऐसी  शू लॉन्ड्री है जहाँ आधुनिक मशीन के द्वारा लेदर के जूते , लेदर के बैग, स्पोर्ट्स शू आदि की धुलाई भी होती है और हर समस्या के लिए उसकी मरम्मत भी होती है. 
तो आप भी अपने पुराने स्पोर्ट्स शू, या वुडलैंड के जूते को नए जैसे चमकाना चाहते हैं तो आपको एक बार यहाँ की सेवा अवश्य लेनी चाहिए.
 
इंडियन शू लॉन्ड्री के बारे में और उसके सेवाओं के बारे में जानने के लिए यहाँ  क्लिक करें. 

Sunday, 19 January 2020

दीपप्रभा सिनेमा में 'छपाक' व 'तानाजी' फिल्म का प्रदर्शन

भागलपुर शहर के एकमात्र सिनेमाहॉल दीपप्रभा सिनेमा हॉल में 17 जनवरी 2020 से दो फिल्मों का प्रदर्शन चल रहा है.
एक फिल्म है तानाजी, जिसमे मुख्य भूमिका निभाई है अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर ने. यह फिल्म दीपप्रभा सिनेमा हॉल में दो शो में चल रहा है. पहला शो का समय है 11.30 am. और दुसरे शो का समय है 2.30 pm.
दीपप्रभा में दूसरी फिल्म जो चल रही है वो है फिल्म 'छपाक'. इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है दीपिका पादुकोण ने. इस फिल्म के प्रदर्शन का समय है संध्या  05.00 pm और 08.00 pm.

जहाँ तक टिकट दरों की बात है तो इस हॉल में 3 श्रेणियां हैं और तीनों श्रेणियों के टिकट के दाम निम्नवत हैं -
DC Spl. - Rs. 80/-
DC - Rs. 70/-
Ground Floor - Rs. 50/-

भागलपुर में मानव श्रृंखला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम जल जीवन हरियाली के लिए आम जन को जागृत करने के लिए समूचे बिहार में मानव श्रृंखला का आयोजन आज 19 जनवरी 2020 को 11.30 बजे से 12 बजे दोपहर तक किया गया.




भागलपुर में भी इसके लिए काफी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. और सबने पर्यावरण की रक्षा और पेड़ लगाने का संकल्प लिया.
इस अभियान में काफी सारे स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया और साथ में छोटे छोटे बच्चे भी उत्साह से मानव श्रृंखला मेंखड़े हो करख़ुशी जताई.

Saturday, 18 January 2020

मानिक सरकार चौक पर धरना प्रदर्शन


मानिक सरकार चौक (Manik Sarkar Chauk, Bhagalpur) पानी टंकी से ले कर आदमपुर चौक तक सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है जो काफी सुस्ती से चल रहा है. सड़क बनाने वाले कम्पनी ने आधे सडक पर ढलाई कर दिया है लेकिन आधे सडक पर कोई निर्माण नहीं किया है जिससे सडक पर यातायात काफी बाधित हो गया है. यही नहीं जिस तरफ सडक की ढलाई हो चुकी है उसके दूसरी तरफ से अंदर जाने वाली सडक को उससे जोड़ा नहीं गया है, फलस्वरूप अंदर गली जाने आने में भी वाहनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. मानिक सरकार चौक से ले कर घंटाघर की तरफ जाने वाली सडक और उसी चौक से आदमपुर जाने वाली सडक पर दिन भार यातायात जाम रहता है. 
इसी सब समस्या की वजह से मानिक सरकार चौक पर स्थित निवासियों एवं दुकानदारों ने 18 जनवरी 2020 को चौक पर धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन से मांग किया कि प्रशासन जल्द से जल्द सडक निर्माण का कार्य पूर्ण करवाए ताकि लगभग दो माह से चली आ रही परेशानी से निजात मिल सके.

Popular Posts