Tuesday, 23 March 2021

भागलपुर से पटना AC बस (Bhagalpur To Patna AC Bus)

 


पथ परिवहन निगम भागलपुर पटना के लिए 31 मार्च 2021 से अब वातानिकुलित बस की सेवा शुरू करेगी. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. 30 मार्च 2021 को बस पटना से भागलपुर आएगी. भागलपुर से पटना एसी बस का किराया 370 रूपये होगा. 40 सीट वाली बस में यात्रियों की सुविधा का हर ख्याल रखा जायेगा. यह बस भागलपुर से रात 8 बजे पथ परिवहन निगम परिसर से पटना के लिए खुलेगी. 

पटना से भागलपुर आने के लिए यही बस पटना से सुबह 9 बजे खुलेगी. 

भागलपुर से पटना जाने के क्रम में यह बस सुल्तानगंज,  तारापुर, खडगपुर, मुंगेर, लखीसराय, मोकामा व बख्तियारपुर से हो कर चलेगी. 

भागलपुर से पटना जाने के लिए पहले से भी सरकारी बसें चल रही है जो वातानुकूलित नहीं है. इन बसों से भागलपुर से पटना जाने का किराया 335 रुपया है.


सजौर थाना के पुलिसकर्मियों पर पथराव


सजौर थाना (Sajaur Police Station, Bhagalpur) क्षेत्र के दरियापुर स्थित जमीन गांव में  22 मार्च 2021 को दोपहर में एक कांड की जांच करने पहुंची सजौर थाने की पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में  एक ए एस आई  श्यामसुंदर सिंह और तीन पुलिस जवान योगेंद्र प्रसाद सिंह, विजयशंकर तिवारी और  जैनेन्द्र प्रसाद सिंह घायल हो गए। मामले की शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला गीता देवी भी इस पथराव में घायल हो गई।

सभी घायलों का उपचार शाहकुंड प्राथमिक अस्पताल (Shahkund Government Hospital) में करवाया गया। 

इस पथराव के मामले में  सजौर और मधुसूदन थाने के चौकीदार समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें चौकीदार उमेश पासवान, दरियापुर के पंचायत समिति सदस्य कौशल्या देवी, उनके बेटे सुनील विवेक और उनकी बहू कुसुम देवी, मधुसूदन थाना के चौकीदार  संजय पासवान और उनकी पत्नी अनिता देवी शामिल हैं। 



कर्जधारक किसानों को बैंक ने दिया राहत.

 


भागलपुर व बांका जिले के किसान जो कर्ज लेने के बाद चुका नहीं पा रहे हैं, उनके लिए सुनहरा मौक़ा है.The Bhagalpur Central Co-Operative Bank Limited ने सभी डिफाल्टर पैक्सों, कृषि व गैर कृषि रिन्धार्कों के हित में एकमुश्त समझौता योजना (OTS) लाइ है. प्रबंध निदेशक ने डिफाल्टरों को सूचित किया है कि वह 31 मार्च 2021 तक कम से कम 25% की राशि सम्बंधित शाखाओं में जमा करें. इसके बाद 30 जून तक तीन किस्तों में बकाया ऋण व ब्याज की राशि जमा कर OTS का लाभ उठाया जा सकता है. इस सम्बन्ध में उन्होंने सभी सहायक प्रबंधक व शाखा प्रभारी समेत पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों को आदेश दिया है कि वह अपने स्तर से सभी ऋणधारकों को भी सूचित कर दें. 

भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान चिट पकडाया.


भागलपुर में  बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा (Bihar Police Constable Recruitment Examination) का आयोजन 21 मार्च 2021 को  30 केन्द्रों पर आयोजित किया गया. टीएनबी कॉलेज (TNB Collage, Bhagalpur) में के केंद्र पर आधा दर्जन परीक्षार्थी को नकल करने के आरोप में परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया. जिला प्रशासन के अधिकारी के अनुसार जिला के सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त कराया हिया. किसी केन्द्रस से गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली. सभी केन्द्रों पर परीक्षा दो पालियों में करवाई गई. कुल 26,156 परीक्षार्थियों के लिए सेंटर बनाया गया था. दोनों पालियों में 24,392 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.परीक्षा के दौरान ही सोशल मिडिया पर सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न के आउट होने की भी खबर वायरल हुई. 

Saturday, 28 March 2020

सरकारी घोषणा के अनुरूप नहीं मिल रहा है मुफ्त राशन


केंद्र सरकार ने गरीबों को 5 किलो अनाज देने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. जब लोग PDSदुकानदार के पास जा रहे हैं तो दुकानदारों का साफ़ कहना है कि अब तक उन्हें ऐसी कोई आदेश नहीं मिला है.

कोरोना के कारण पुरे देश में लॉकडाउन है. ऐसे में गरीब-गुरबों के पास ना तो खाने के लिए अनाज है ना ही अनाज खरीदने के लिए पैसे.
इस स्थिति को देखते हुये लोगों ने मांग की है कि सरकार के आदेश का पालन जल्द से जल्द करवाया जाय.

Friday, 13 March 2020

कोरोना के कारण भागलपुर में 31 मार्च तक आंशिक बंदी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भागलपुर प्रशासन द्वारा भागलपुर के सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, पार्क को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

साथ ही जिले में तमाम सरकारी समारोह, जुलुस, धरना, मेले आदि पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया है.
भीड़ से बचें व अपने को कोरोना के वायरस से सुरक्षित रखें.
कोर्ट, बैंक, रेलवे, बसें, निजी दूकान, सरकारी दूकान, अस्पताल व सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे.

Wednesday, 26 February 2020

सृजन घोटाले में सरकार का बड़ा कदम

भागलपुर की चर्चित सृजन घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब 3 बैंकों को आदेश दिया है कि स्वास्थ्य और कल्याण विभाग के खातों से गबन किये गए 200 करोड़ रूपये 30 दिन के अन्दरविभाग को वापस किये जायें.
बैंक ऑफ़ बड़ौदा, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया को आदेश दिया है कि 30 दिनों के अंदर तीनों बैंक संबंधित विभागों को 222 करोड़ रुपए लौटाएं और इससे संबंधित दस्तावेज 24 मार्च को सुनवाई के दौरान जमा करें। इसमें कल्याण विभाग के बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफ़ इंडियन बैंक के खाते से हेराफेरी की गई 221 करोड़ की राशि को वापस करने के लिए कहा गया है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा को स्वास्थ्य विभाग को 44 लाख 83 हजार रुपए वापस करने को कहा गया है। अगर तय समय के अंदर राशि वापस नहीं की गई तो फिर वारंट जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

Popular Posts