सजौर थाना (Sajaur Police Station, Bhagalpur) क्षेत्र के दरियापुर स्थित जमीन गांव में 22 मार्च 2021 को दोपहर में एक कांड की जांच करने पहुंची सजौर थाने की पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में एक ए एस आई श्यामसुंदर सिंह और तीन पुलिस जवान योगेंद्र प्रसाद सिंह, विजयशंकर तिवारी और जैनेन्द्र प्रसाद सिंह घायल हो गए। मामले की शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला गीता देवी भी इस पथराव में घायल हो गई।
सभी घायलों का उपचार शाहकुंड प्राथमिक अस्पताल (Shahkund Government Hospital) में करवाया गया।
इस पथराव के मामले में सजौर और मधुसूदन थाने के चौकीदार समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें चौकीदार उमेश पासवान, दरियापुर के पंचायत समिति सदस्य कौशल्या देवी, उनके बेटे सुनील विवेक और उनकी बहू कुसुम देवी, मधुसूदन थाना के चौकीदार संजय पासवान और उनकी पत्नी अनिता देवी शामिल हैं।





